खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा को अपनी गतिविधियों का अड्डा बना रखा है, जिससे भारत-कनाडा संबंध तनावपूर्ण हैं. ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में खालिस्तान गणराज्य का तथाकथित दूतावास गुरु नानक सिख गुरुद्वारे में है. इस दूतावास की स्थापना भारत की संप्रभुता पर हमला मानी जा रही है और भारतीय उच्चायोग ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.