पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच केरोसिन की कीमतों में प्रति लीटर 4.66 पाकिस्तानी रुपये की वृद्धि हुई है. इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में केरोसिन की नई दर 433.40 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान में शनिवार को वाणिज्यिक यात्री विमानों के लिए जेट ईंधन की कीमतें 28 दिन में पांचवीं बार बढ़ गई.