वंदे भारत परियोजना के तहत जजीरा एयरवेज ने भारत के आठ शहरों से कुवैत के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं. यात्रियों को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की बजाय हाफर अल बतीन स्थित कैसुमा हवाई अड्डे पर लाया जाएगा. जजीरा एयरवेज कुवैत की प्रमुख कम लागत वाली एयरलाइन है, जो 70 से अधिक गंतव्यों पर सेवाएं प्रदान करती है.