PM मोदी ने इजराइली संसद को संबोधित करते हुए 7 अक्टूबर को हुए हमास के आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की. मोदी ने कहा कि भारत भी आतंकवाद का शिकार रहा है और 26/11 मुंबई हमलों में मारे गए निर्दोषों को याद किया. PM ने आतंकवाद को समाजों को अस्थिर करने वाला खतरा बताया और वैश्विक समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया.