अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को व्हाइट हाउस में गाजा संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने बताया कि इजरायल-फिलिस्तीनी युद्ध साल के अंत तक सुलझाने की उम्मीद है. ट्रंप ने 2024 चुनाव के दौरान गाजा युद्ध समाप्त करने का वादा किया था लेकिन शांति अभी दूर नजर आ रही है.