अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव के खतरे के बीच दोनों देशों ने एक-दूसरे को कड़ा जवाब देने की चेतावनी दी है. मध्य पूर्व में अमेरिका के कई सैन्य ठिकाने हैं. बहरीन के नौसैनिक अड्डे का अमेरिका के लिए रणनीतिक महत्व है. इराक में अमेरिकी सैन्य मिशन सितंबर 2026 तक समाप्त होने वाला है जबकि कुछ ठिकानों से अमेरिका पहले ही हट चुका है.