ईरान ने दक्षिणी इजरायल के नियोत होवाव केमिकल हब पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, जिससे भीषण आग लगी है. नियोत होवाव में लगी आग के कारण केमिकल रिसाव की आशंका ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. दमकल और बचाव दल आग पर काबू पाने और क्षतिग्रस्त स्टोरेज यूनिट्स को सील करने में जुटे हुए हैं.