मध्य इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर में 30 वर्षीय भारतीय छात्र विजय कुमार श्योराण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी रखते हुए गवाहों से सूचना मांगी है मृतक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के निवासी विजय कुमार श्योराण के रूप में हुई है