अमेरिकी व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि भारत व्यापार वार्ता की मेज पर आ रहा है, बातचीत शुरू होने वाली है, PM मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार समझौते को लेकर सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक संवाद स्थापित किया है. नवारो ने भारत पर सबसे अधिक टैरिफ लगाने और ऊंची गैर-टैरिफ बाधाएं रखने का आरोप लगाया है.