दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या और जलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को ढाका में प्रदर्शन किया गया बांग्लादेश नेशनल हिंदू ग्रैंड अलायंस के नेतृत्व में हिंदुओं ने निष्पक्ष जांच व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की हिंदु समुदाय के करीब 400 सदस्यों ने मानव शृंखला बनाकर और रैली आयोजित करके अपना विरोध जताया