अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका अगस्त से कनाडा से आयातित सामानों और सेवाओं पर 35% टैरिफ लगाएगा. ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को लिखे पत्र में कहा कि यदि कनाडा जवाबी कार्रवाई करता है तो टैरिफ की दर बढ़ाई जाएगी. ट्रंप ने फेंटेनल ड्रग्स के प्रवाह को रोकने के लिए सहयोग की पेशकश की और टैरिफ दरों में संशोधन की संभावना जताई.