अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे संबंधों को सार्वजनिक तौर पर दोहराया. ट्रंप ने भारत के रूसी तेल आयात पर लगाए गए भारी टैरिफ के कारण पीएम मोदी की नाराजगी का जिक्र किया. अमेरिका ने रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर कुल पचास प्रतिशत टैरिफ लागू किया है, जो तनाव का कारण बना है.