अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल रैंडी जॉर्ज को पद छोड़ने को कहा है. जॉर्ज को अगस्त 2023 में सेना प्रमुख का पद मिला था और उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्ति लेने के लिए कहा गया है. हेगसेथ ने एक दर्जन से अधिक शीर्ष सैन्य अधिकारियों को बर्खास्त या सेवानिवृत्ति लेने के लिए मजबूर किया है.