पाकिस्तान ने असीम मुनीर को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएफ) नियुक्त किया है. संविधान के विवादास्पद 27वें संशोधन से सीडीएफ का पद बना और सीजेसीएससी का अध्यक्ष पद खत्म हो गया. सीडीएफ का तीनों सेनाओं और परमाणु हथियार प्रणाली का प्रभारी बनाया गया है. उनका इन पर पूरा नियंत्रण होगा.