पूर्वी कांगो के कोमांडा में इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकियों ने एक कैथोलिक चर्च पर हमला किया है. हमले में कम से कम 35 लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं, जबकि खोज जारी है. आतंकियों ने रात करीब एक बजे इस हमले को अंजाम दिया और कई घरों को आग के हवाले कर दिया.