बांग्लादेश के फरीदपुर में मशहूर सिंगर जेम्स का कॉन्सर्ट हिंसा के कारण रद्द किया गया. हमलावरों ने स्कूल की वर्षगांठ पर होने वाले कार्यक्रम में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और ईंट पत्थर फेंके गए. तस्लीमा नसरीन ने इस घटना को बांग्लादेश में कला और संस्कृति पर बढ़ते हमलों का नया उदाहरण बताया है.