समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वरिष्ठ नेता आजम खान से उनकी रिहाई के बाद पहली बार मुलाकात की. आजम खान ने मुलाकात को पारिवारिक और मानवीय बताया, साथ ही बीएसपी में शामिल होने की अटकलों को खारिज किया. अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान को भाजपा सरकार द्वारा अभूतपूर्व उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है.