दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है और हर गाड़ी की कड़ी जांच की जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दबंगों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश की. पुलिस ने दबंगों का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और उन्हें कानून का सख्त सबक सिखाया.