हम हर घर नल जल योजना को आगे बढ़ा रहे हैं, कोई टोटी चोरी कर ले रहा है... योगी ने शुक्रवार को यह बयान दिया. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनके इस बयान को राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम नहीं लिया.