संभल हिंसा मामले में तत्कालीन CO अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश मिला है. 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में गोली लगने से एक युवक घायल हुआ था. घायल युवक के पिता ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी.