रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मद शाहिद को जीएसटी विभाग ने एक करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया शाहिद ने बताया कि करीब बीस साल पहले उसका पैन कार्ड और आधार कार्ड खो गया था जिसे हाल ही में नया बनवाया गया है नोटिस मिलने के बाद शाहिद और उसका परिवार सदमे में है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस समस्या का समाधान कैसे करें