बस्ती की प्रियंका को पुलिस ने दो साल पहले मृत घोषित किया था, जबकि वह जिंदा थी और राजस्थान में रह रही थी. प्रियंका की अचानक वापसी से परिवार, पुलिस और गांव में सनसनी फैल गई, क्योंकि हत्या का मामला दर्ज था. पति संदीप पर प्रियंका की हत्या का आरोप था और उसके पिता समेत 4 के खिलाफ हत्या व सबूत मिटाने का केस दर्ज हुआ था.