नोएडा के सेक्टर-55 में ओल्ड एज होम की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई. 39 बुजुर्गों को दयनीय हालत में रेस्क्यू कर सरकारी आश्रम में शिफ्ट किया गया. ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद रखा गया था. महिला आयोग और पुलिस ने ढाई लाख रुपए डोनेशन वाली इस जगह पर छापेमारी की.