गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को गिरफ्तार किया है. गाजीपुर पुलिस ने रविवार को उमर अंसारी को धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है. सोमवार को गाजीपुर कोर्ट में पुलिस उमर अंसारी को को पेश करने वाली है