लखनऊ में कर्ज में डूबे एक रियल स्टेट कारोबारी ने अपने ऑफिस में गार्ड की बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने फेसबुक लाइव में अपनी आर्थिक तंगी और बेटी के लिए इंसुलिन इंजेक्शन तक न खरीद पाने का दर्द बयां किया. कारोबारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपतियों और सेलिब्रिटीज से अपने परिवार की मदद की गुहार लगाई थी.