कानपुर जिले के सजेती थाना क्षेत्र के मढ़ा गांव में ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद के बाद बड़ी हिंसा और आगजनी हिंसक हमलावर कई कारों में आए और दलित बस्ती में लाठी-डंडों से हमला कर घर में आग लगा दी गई इस हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए और महिलाओं तथा बुजुर्गों को भी चोटें आईं