कानपुर के चकेरी क्षेत्र में एक बुजुर्ग ससुर ने अपनी बहू मीनाक्षी पांडेय के साथ बेरहमी से मारपीट की. मारपीट के दौरान महिला के कपड़े फट गए और वह घर से बाहर घसीटते हुए निकाली गई, जिसका वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में महिला मदद की गुहार लगाती नजर आ रही है.