नोएडा के थाना सेक्टर-126 में IPS शिवांशु राजपूत और उनके परिवार के खिलाफ उनकी पत्नी ने केस दर्ज करवाया है. IPS शिवांशु राजपूत की पत्नी ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के साथ पति के अवैध संबंधों का भी आरोप लगाया है. दोनों की शादी पांच सितारा होटल में बड़ी धूमधाम से हुई थी, जिसमें करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुए थे.