ग़ाज़ीपुर के विधायक बेदीराम एक सरकारी अस्पताल में जांच के दौरान अस्पताल की अव्यवस्था देखकर नाराज हुए थे. विधायक ने अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर योगेन्द्र यादव को अव्यवस्था पर फटकार लगाने की कोशिश की थी. डॉक्टर योगेन्द्र यादव ने विधायक की बात सुनने के बजाय नौकरी छोड़ने की बात कहकर अस्पताल छोड़ दिया था.