हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ननद के लिए रखे गहने चोरी कर अपने मायके भेज दिए चोरी गए गहनों की कीमत करीब पचास लाख रुपए थी जो शादी में बहन को देने के लिए रखे गए थे पुलिस ने अकरम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी