गाजियाबाद में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सुशील प्रजापति को जमानत मिलने के बाद धूमधाम से रोड शो निकाला गया आरोपी सुशील प्रजापति हिंदू युवा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रह चुका है और उसके समर्थक जेल के गेट पर पहुंच गए थे आरोप है कि सुशील प्रजापति ने छात्रा को प्रैक्टिस और चैंबर दिलाने के बहाने नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया था