गाजियाबाद के एक परिवार ने आरोप लगाया है कि छांगुर और बदर अख्तर सिद्दीकी ने उनकी बेटी को 2019 में गायब कर दिया था. पीड़िता की बहन ने बताया कि बदर अख्तर सिद्दीकी ने बहलाकर युवती का दिमाग प्रभावित किया और उसे मानसिक रूप से बदल दिया था. युवती को दुबई में नौकरी का झांसा देकर विदेश भेजे जाने का शक है, जबकि उसका पासपोर्ट परिवार के पास ही है.