यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कब्जे वाली जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई की है. लगभग 4 लाख वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया, जिसकी कीमत दो सौ करोड़ रुपये आंकी गई है. अवैध कॉलोनाइजरों ने सहाब नगर और गोपालगढ़ गांव में फर्जीवाड़ा कर लोगों से करोड़ों रुपये वसूल किए थे.