बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के बाद एक सप्ताह से तनाव और हिंसा की स्थिति बनी हुई है जुमे की नमाज से पहले प्रशासन ने बरेली में हाई अलर्ट जारी कर व्यापक पुलिस बल तैनात किया है संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है