यूपी के कासगंज और अमरोहा में अचानक अटैक आने से दो मौतें हुई हैं. अमरोहा में एक कर्मचारी दफ्तर में काम करते समय बेहोश होकर गिर गया. कासगंज में 10वीं की छात्रा स्कूल में प्रेयर के वक्त गिर गई और दम तोड़ दिया. अचानक हो रहीं इन मौतों से लोगों में हैरानी और चिंता का माहौल है.