कानपुर में एयरफोर्स के जवान नीतीश कुमार को पुलिस ने थर्ड डिग्री टॉर्चर और मारपीट का शिकार बनाया। पुलिस ने जवान का मोबाइल जब्त कर थाने ले जाकर उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, कान का पर्दा फट गया। घायल वायुसैनिक का इलाज कानपुर के 7 एयरफोर्स अस्पताल में चल रहा है, सोशल मीडिया पर मामले ने तूल पकड़ा।