कानपुर के कैंट थाना क्षेत्र में संदिग्ध बॉक्स मिलने की सूचना पर पुलिस बल और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. संदिग्ध बॉक्स में विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, केवल कागज़, पावर बैंक और बैट्री मिले उस पर सेना लिखा था. जांच में पता चला कि नोट लिखने वाला ऋषभ जायसवाल मानसिक रूप से अस्थिर है. उसके परिवार ने मेडिकल पेपर्स दिखाए.