उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में तीन रोडवेज बसों की भीषण टक्कर में लगभग चालीस यात्री घायल हो गए हैं हादसा महराजगंज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगया पुल के पास हुआ, जहां बसें तेज गति से आपस में टकराईं गंभीर रूप से पंद्रह यात्री घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत चिंताजनक है