सोने की कीमतें लगातार तीसरे कारोबारी दिन बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं त्योहारी मौसम के दौरान खुदरा और आभूषण विक्रेताओं की निरंतर लिवाली से सोने की स्थानीय मांग में वृद्धि हुई है चांदी रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं जबकि मंगलवार को यह 1,85,000 रुपये थी