सुकन्या समृद्धि योजना बेटी के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार की विशेष बचत योजना है. इस योजना में न्यूनतम 250 रुपये मासिक निवेश से शुरूआत कर 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज प्राप्त किया जा सकता है. योजना के तहत एक साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर 15 साल तक राशि जमा करनी होती है.