रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुधवार को नई एक्सप्रेस ट्रेन पुणे-साईंनगर शिरडी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. ट्रेन शनि शिंगणापुर होते हुए शिरडी पहुंचेगी. यानी पुणे और इस रूट के अन्य शहरों के लोगों को मिलेगा दोहरा फायदा. शिरडी में हर दिन हजारों और सालभर में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु श्री साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं.