सोनी टीवी पर 2003 में शुरू हुई क्राइम पेट्रोल सीरीज अपराध और पुलिस जांच पर आधारित लोकप्रिय शो है. दिसंबर 2022 में रिलीज एक एपिसोड में इंटर रिलीजन मैरिज से जुड़े मर्डर को दिखाया गया. सोनी टीवी ने स्पष्ट किया कि विवादित एपिसोड 2011 के एक मर्डर केस पर आधारित है, जिसका श्रद्धा वाकर केस से कोई संबंध नहीं है.