लिवरपूल और पुर्तगाल के फॉरवर्ड फुटबॉल प्लेयर डिओगो जोटा की एक कार एक्सिडेंट में मृत्यु हो गई. पूर्तगाल के अपने शहर पोर्टो के बाहरी इलाके में मौजूद पैकोस डी फरेरा फुटबॉल एकेडमी से निकलकर जोटा ने वर्ल्ड स्टेज पर अपना नाम बनाया. जोटा के शुरुआती दिनों के दौरान लिवरपूल के पूर्व मैनेजर जर्गेन क्लॉप ने उनके लिए कहा था कि वह असाधारण खिलाड़ी, असाधारण बॉय है. जोटा को लिवरपूल के भरोषे को टूटने नहीं दिया, और वह क्लब के इतिहास में अपने पहले चार होम गेम में स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.