ठाणे पुलिस ने साफ किया कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक जॉम्बी ड्रग के प्रभाव में नहीं , बल्कि नशे का आदी था. युवक ने दर्द निवारक दवा प्रेगाबालिन की अत्यधिक मात्रा ली थी, जिससे उसकी अजीब हालत हो गई थी. जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे रिकॉर्ड किया गया था.