महाराष्ट्र के दो इंजीनियर ठगों को एक व्यक्ति से 2.27 करोड़ रुपये ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने खुद को दिल्ली साइबर पुलिस बताकर मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर बड़ी रकम ठगने की योजना बनाई. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 9 मोबाइल, 15 से अधिक सिम कार्ड और 3 बैंक खातों की पासबुक जब्त की गई है.