महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कडेठाण में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. आरोपी ने 10 दिन पहले अपने पिता की हत्या की और शव को अपने रहने वाले घर में ही दफना दिया. हालांकि जब घर से तेज दुर्गंध आने लगी तब जाकर हत्या की इस वारदात का खुलासा हुआ.