मुंबई के माझगांव कोर्ट में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई जारी है. राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अदालत में करीब 35 सालों के पत्रकारिता और राजनीतिक अनुभव का उल्लेख किया. संजय राउत ने बालासाहेब ठाकरे से अपने करीब चालीस साल पुराने संबंध और उनके योगदान को बताया.