ठाणे महानगर पालिका का दस्ता अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार तीसरे दिन कार्रवाई करने के लिए पहुंचा. मुंब्रा के पास शील डायघर में बुधवार को सात इमारतों को तोड़ने के लिए ठाणे महानगर पालिका का दस्ता पहुंचा था. स्थानीय लोगों ने ठाणे महानगर पालिका की कार्रवाई का पुलिस सुरक्षा के बावजूद सड़क पर उतरकर विरोध किया.