मुंबई के मलाड इलाके में आठ साल के बच्चे का हाथ उसकी टीचर ने जलती मोमबत्ती से जला दिया. बच्चे की खराब लिखावट के कारण टीचर ने उसे खौफनाक सजा दी. उसके हाथ पर गंभीर जलने के घाव हैं. हमजा के पिता ने आरोपी टीचर के खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है