मंत्री छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री को आठ पन्नों का पत्र लिखकर मराठा आरक्षण के सरकारी निर्णय पर आपत्ति जताई है मंत्रिमंडल उपसमिति के अध्यक्ष विखे पाटिल ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को आदेश लागू करने के निर्देश दिए हैं मराठा समुदाय के युवाओं को कुनबी प्रमाणपत्र जारी करने और आपराधिक मामले वापस लेने की कार्रवाई होगी